गाजीपुर। मंडलीय स्तरीय ( जौनपुर, गाजीपुर,चंदौली, वाराणसी) के छात्रों के बीच, विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय क्वींस कालेज वाराणसी में किया गया। जिसमें विद्यालय के तरफ से जूनियर वर्ग में जनपद में दुसरा स्थान प्राप्त अनूप दयाल एवं अंकित कुमार ने प्रतिभाग किया, मंडल स्तर पर पहला स्थान प्राप्त करके उत्तर प्रदेश लखनऊ जाने के लिए क्वालीफायर करते हुए विद्यालय तथा अपने माता- पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया। इन छात्रों को वाराणसी मंडलीय टीम के द्वारा प्रमाण पत्र और 4000 रुपये का आर्थिक सहयोग चेक देकर सम्मानित किया गया। सभी छात्रों को गाजीपुर तथा वाराणसी विद्यालय में टीचर्स हरेन्द्र यादव, असकरी महवीश, अरुण मौर्य (पप्पू) कालेज के सहयोग से ले गयें थे। विद्यालय परिवार के तरफ से इन छात्रों को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..