गाजीपुर।नंदगंज बाजार के सौरम मोड़ पर कुछ दिन पूर्व अर्जुन कुशवाहा के दुकान में आग लग जाने के कारण पूरा सामान जल कर राख हो गया था जिसमे काफी क्षति हुई थी।आज सदर विधायक जै किशन साहू ने अर्जुन कुशवाहा के आवास पर पहुंच कर हाल चाल लिया और उन्हें आर्थिक मदत किया।सदर विधायक ने कहा कि आगे भी उक्त पीड़ित परिवार की हर संभव मदत करूंगा।उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भी वार्ता किया।इस आशय की जानकारी सपा सदर विधान सभा के सचिव अमन जायसवाल ने दी।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..