Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / धूमधाम के साथ मनाया गया चित्रगुप्त पूजा व भैया दूज

धूमधाम के साथ मनाया गया चित्रगुप्त पूजा व भैया दूज

गाजीपुर। नंदगंज क्षेत्र में रविवार को चित्रगुप्त पूजा एवं भैया दूज धूमधाम से मनाया गया। बाजार स्थित पत्रकारपुरम्, गांधी कटरा, पारस गली, बरहपुर, सौरम, सिहोरी, सिरगिथा आदि जगहों पर कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान श्री चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना की। वरिष्ठ पत्रकार विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने पूजा की सारी रश्में विधिवत पूरी की। वहीं काफी संख्या में समाज के बूढ़े, बच्चे, महिलाएं भी पूजा में शामिल हुए। सभी लोगों ने भगवान चित्रगुप्त को नमन कर अपने जीवन में सुख शांति की कामना की। पूजा के उपरांत लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। चित्रगुप्त पूजा में मुकेश श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव,रविंद्र लाल, हनुमंत श्रीवास्तव, टेनी लाल, ओमप्रकाश लाल, सतीश, सत्यम  समेत चित्रांश बंधु ने भी भगवान चित्रगुप्त जी से मंगलकामना हेतु प्रार्थना की।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …