Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: शाश्‍वत सिंह बनें अंर्तराष्‍ट्रीय क्रिकेट समिति के सदस्‍य

गाजीपुर: शाश्‍वत सिंह बनें अंर्तराष्‍ट्रीय क्रिकेट समिति के सदस्‍य

गाजीपुर। हाल ही में कानपुर में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक में कई समितियों का गठन किया गया | इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समिति का भी गठन किया गया जिसकी अध्यक्षता बी.सी.सी.आई. उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला करेंगे | गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह, जो कि विगत दो वर्षों से उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य थे, को उनकी कार्यशैली के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समिति में बतौर सदस्य शामिल किया गया है | पत्रकारों से हुयी संक्षिप्त वार्ता में गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समिति में उनका चयन किया जाना उनके लिए गर्व का विषय है जहाँ उन्हें बी.सी.सी.आई. उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के अनुभवशाली नेतृत्व कार्य करने का अनुभव मिलेगा |

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …