Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्यदेव डिग्री कालेज में धूमधाम के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

सत्यदेव डिग्री कालेज में धूमधाम के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

गाजीपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर सत्यदेव डिग्री कालेज गाजीपुर के प्रांगण में महान शिक्षाविद भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जन्म जयंती मनाई गई।उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि जय प्रकाश विश्वद्यालय छपरा के पूर्व कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह ने राधा कृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। तद्नुपरांत सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज गाजीपुर के मुख्य प्रबंधक प्रो. आनंद सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंधक प्रो. सानंद सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित किया।इसके बाद क्रमशः सत्यदेव डिग्री कालेज के निदेशक अमित कुमार सिंह रघुवंशी ,प्राचार्य डॉo राम चन्द्र दूबे विद्वान आचार्य गण और छात्र छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया। आचार्यों के तरफ से मोती कुमार वर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर जुलॉजी,और छात्राओं के तरफ से सलोनी यादव बी एस सी पांचवे सेमेस्टर ने सी एम डी सर को पेन और भागवत गीता की पुस्तक उपहार स्वरूप भेट किया।इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य प्रबंध निदेशक और प्रबंध निदेशक महोदय ने सभी को संबोधित करते हुए डा o राधाकृष्णन जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सत्यदेव डिग्री कालेज गाजीपुर के सभी विद्वान आचार्य गण और छात्र छात्राएं उपस्थित थी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …