गाजीपुर। सेवराई तहसील के जबुरना गांव में गुरुवार को सपा के युवा नेता आमीर अली जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में सपा नेता पहुंचे। सपा नेताओं ने शहीद अकबर खां को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को सांत्वना दिया। आमीर अली ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि हमें जाबाज सैनिकों पर गर्व है जिसके बदौलत पूरा देश अमन-चैन से रहता है और वह हिमालय के वादियों में और राजस्थान के रेगिस्तान में देश की रक्षा करते हैं ऐसे वीरों को कोटिश: सलाम। इस अवसर पर सपा नेता डा. समीर सिंह, तौकीर खां, तहसीन अहमद, बाबी चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..