Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जल निगम कर्मचारियों का पांच माह से है वेतन बकाया- देवेंद्र मौर्य

जल निगम कर्मचारियों का पांच माह से है वेतन बकाया- देवेंद्र मौर्य

गाजीपुर।  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला उपाध्यक्ष व कर्मचारी महासंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार मौर्य ने मुख्‍यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया कि जल निगम कर्मचारियों का बकाया 5 माह से वेतन व पेंशन न मिलने से घर चलना मुश्किल हो गया है। जल निगम नगरीय का सातवां वेतनमान नहीं मिल रहा है सातवां वेतनमान लागू किया जाए और उसका एरिया देने का भी आदेश किया जाए। 2010 से आज तक 13 वर्ष से बकाया बोनस दिया जाए कर्मचारी/ पेंशनरों का दिन पर दिन बकाया एरिया बढ़ता जा रहा है जल निगम नगरी प्रशासन और उत्तर प्रदेश शासन को कर्मचारी नेता देवेंद्र कुमार मौर्य द्वारा बताया  गया कि जल निगम कर्मचारी / पेंशनरों का बकाया 5माह का वेतन पेंशन दिलाने की कृपा की जाए ताकि कर्मचारियों का जीवन यापन सही ढंग से चल सके।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जज, डीएम व एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण

गाजीपुर। जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश यादव, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा …