गाजीपुर। नंदगंज बाजार से चोचकपुर जाने वाली सड़क की हालत खस्ताहाल है।सड़क के कई जगह बीचों बीच बड़े बड़े गड्डे बन गए है।उक्त सड़क पर नई सब्जी मंडी, पोस्ट आफिस, बैंक, प्राइवेट हॉस्पिटल और स्कूल आदि स्थित है।उक्त मार्ग से रोजाना आवागमन करते है। जगह जगह गड्डे होने से रात में गिरकर चोटिल हो जा रहे है।दो पहिया ,चार पहिया वाहनों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि अविलंब उक्त सड़क की मरम्मत किया जाय ताकि आवागमन करने वाले लोगो को परेशानी न उठानी पड़े।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..