Breaking News
Home / अपराध / टीवी देखने के बहाने घर में बुलाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

टीवी देखने के बहाने घर में बुलाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली भुडकुडा अंतर्गत धीरजोत चौजा खास गांव में गुरुवार की रात गांव की ही 22 वर्षीय लड़की भड़भुजे के यहां दाना भुनाने गई थी वहां से वापस आते वक्त गांव के ही अरुण सिंह उर्फ सोनू सिंह पुत्र राजकुमार सिंह 36 वर्ष अपने घर में बैठकर टीवी देख रहा था उसी समय लड़की को जाते देख घर के अंदर टीवी देखने के लिए बुलाया और जैसे ही लड़की घर के अंदर टीवी देखने आई उसने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया इसके बाद वह उसे रूपए पैसे का लालच देकर किसी को बताने से मना किया लेकिन लड़की रोते हुए बदहवास हालत में घर पहुंच कर अपनी मां से बताई जिस पर परिजनों ने तत्काल लड़की को लेकर रात में ही थाने आए और लड़की की मां सोमारी देवी पत्नी रामचंद्र राजभर ने अभियुक्त के खिलाफ थाने में लिखित तहरीर दी जिस पर तत्काल पुलिस गांव जाकर पूछताछ की इस बारे में प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ धारा 70 ए बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे आज कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेजा जाएगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …