Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: करेंट की चपेट में आने से बालक की मौत

गाजीपुर: करेंट की चपेट में आने से बालक की मौत

गाज़ीपुर। सादात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनबरसा गांव में ननिहाल में आए दस वर्षीय बालक सागर मौर्य की करेंट लगने से मौत हो गई। मृतक आजमगढ़ के तियरा गांव का निवासी था। घटना की सूचना पाकर पिता अवध नारायण मौर्य, माता शिखा मौर्य भी मौके पर पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार खेत के किनारे बोरिंग हुई है। उसमें मोनो ब्लाक चलाकर खेत में पानी भरा जा रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सागर मौर्या सड़क पर प्लास्टिक की गेंद से खेल रहा था। गेंद उसी मोटर के पास चली गई। गेंद उठाते समय विद्युत तार के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई । राहगीर की सूचना पर मृतक के नाना मौके पर पहुंचे और बिजली के तार का कनेक्शन काटकर उसे हटाया। मौके पर पहुंचे उसके पिता माता सहित ननिहाल के लोगों का रो रो कर बुरा हाल था। इस संबंध में सादात थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों के सूचना के आधार पर कार्यवाही की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिको ने किसानों को सिखाई आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीक

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, …