Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए गाइडलाइन जारी

विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए गाइडलाइन जारी

गाजीपुर। वित्तीय वर्ष 2024-25 में विवेकान्द यूथ एवार्ड व्यक्तिगत श्रेणी के अन्तर्गत युवाओं (पुरूष/महिला) को विस्तृत गाइड लाइन्स के अनुसार राष्ट्रीय विकास एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र तथा खेलकूद, सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्प बचत, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना एवं संचालन, जैविक खेती, सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना, स्वच्छता कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता, आपदा प्रबन्धन, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य, अनुसंधान, कला, संस्कृति और साहित्य, मानव अधिकारों को बढावा देना, पर्यटन, पारम्परिक चिकित्सा, सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल और शैक्षिक उत्कृष्टिता एवं स्मार्ट लर्निग इत्यादि क्षेत्रों मे सराहनीय योगदान किया हो, को राज्य सरकार द्वारा व्यक्तिगत श्रेणी का विवेकानन्द यूथ एवार्ड प्रदान किया जायेगा। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि विवेकानन्द यूथ एवार्ड (व्यक्तिगत श्रेणी) हेतु दिनांक 01.04.2021 से 31.03.2024 तक किये गये कार्यो के आधार पर व्यक्तिगत श्रेणी में इच्छुक युवा आवेदन पत्र जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, गाजीपुर के कार्यालय में दिनांक 31.08.2024 तक जमा कर सकते है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …