गाजीपुर। मुहम्मदाबाद क्षेत्र के अकटहिया मोड के पास सड़क दुर्घटना में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मुहम्मदाबाद वार्ड नं. 1 के निवासी शशिकांत राम पुत्र गिरजा राम जो अपनी छोटी बहन को कालेज छोड़ने के लिए गया हुआ था, वापसी के दौरान अकटहिया मोड़ के पास एक स्कूटी सवार लड़की को बचाने में अपना नियंत्रण खो दिया और दूसरे बाइक से टक्कर हो गयी जिसके चलते उसके सिर में गंभीर रूप से चोंट लग गयी, इलाज के लिए जिला अस्पताल में ले जाते समय रास्ते में ही शशिकांत राम की मौत हो गयी। पवन उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..