गाजीपुर। आरएसएस मीडिया विभाग काशी प्रांत के अंकित जायसवाल ने बताया कि संघ प्रमुख मोहन भागवत 1 जुलाई को वीर अब्दुल हमीद पार्क धामूपुर दुल्लहपुर पहुंच रहें है वहां पर वीर अब्दुल हमीद के पुत्र द्वारा रचित मेरे पापा परमवीर नामक पुस्तक का विमोचन करेंगे। इसके बाद कानपुर प्रांत के प्रचारक के घर जाकर उनके माता जी का कुशलक्षेम पूछेंगे। इसके बाद वह सिद्धपीठ हथियाराम के लिए प्रस्थान करेंगे। हथियाराम सिद्धपीठ में दर्शनपूजन के बाद महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नंदन यति जी से वार्ता करेंगे। वार्ता के बाद वह काशी के लिए प्रस्थान करेंगे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..