Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

गाजीपुर: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

गाजीपुर। जमानियां क्षेत्र के बरूईन गांव के पास शुक्रवार की सुबह ट्रैक्‍टर ट्राली के चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्‍जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार महली गांव निवासी सन्‍नी 14 वर्ष सामान की खरीदारी करने स्‍टेशन बाजार साइकिल से आया था। वहां से वह गांव वापस लौट रहा था। बताते है कि बरूईन गांव के पास वह सड़क किनारे खड़ा होकर धूप से बचने के लिए सिर पर मगछा बांध रहा था। इसी बीच चालक ट्रैक्‍टर ट्राली पीछे कर रहा था। पीछे करे समय आसपास के लोग चालक को मना करने लगे कि एक युवक खड़ा है। इसके बाद ट्रैक्‍टर चालक नही सुना और साइकिल सवार के ऊपर चढा दिया। जिससे घटनास्‍थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद वहां लोगो की भीड़ लग गयी। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने किसी तरह लोगो को समझा बुझाकर शव को कब्‍जे में लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्‍याम जी यादव ने बताया कि फरार चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रैक्‍टर और ट्राली को कब्‍जे में लिया गया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …