Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नगरपालिका जमानियां अध्यक्ष के मनमाना रवैये से आक्रोशित सभासदों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपा पत्रक

नगरपालिका जमानियां अध्यक्ष के मनमाना रवैये से आक्रोशित सभासदों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपा पत्रक

गाजीपुर। नगरपालिका जमानियां अध्‍यक्ष के मनमाना रवैये से आक्रोशित सभासदों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। पत्रक में सभासदों ने बताया कि नगरपालिका जमानियां अध्‍यक्ष बिना बोर्ड की बैठक बुलाये, सभासदों और बिना प्रस्‍ताव के विकास कार्य करा रहे हैं। जो विधि सम्‍मत नही है। पत्रक में सभासदों ने अध्‍यक्ष पर कई आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। पत्रक सौंपने वालों में अनिशा खातुन, रजनीकांत उपाध्‍याय, रजिया, शबाना खातुन, माया देवी, पूनम यादव, राधेश्‍याम राम, शमसुन निशा, अंजनी कुमार गुप्‍ता, रफत जहां, सचिन कुमार, रोहित शर्मा, राकेश कुमार मनीष सिंह यादव, प्रमोद यादव, राहुल वर्मा, अहमद अली आदि लोग थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …