Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: 12 जून को लगेगा रोजगार मेला एवं कैरियर काउंसलिंग, टाटा मोटर्स जैसे दिग्‍गज कंपनियां लेगी भाग  

गाजीपुर: 12 जून को लगेगा रोजगार मेला एवं कैरियर काउंसलिंग, टाटा मोटर्स जैसे दिग्‍गज कंपनियां लेगी भाग  

गाजीपुर। निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद गाजीपुर में अधिक से अधिक बेरोजगार युवकों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से राजकीय आई0टी0आई0 परिसर तुलसीपुर गाजीपुर में रोजगार मेला एवं कॅरियर-कॉउंसलिंग का आयोजन दिनांकः-12.06.2024 को प्रातः 10.00 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस मेले में विभिन्न कम्पनियाँ/नियोजक प्रतिभाग करेगे। प्रतिभागी कम्पनियांे में मुख्य रूप से क्वैस कार्पोरेशन प्रा0लि0 के द्वारा टाटा मोटर्स, रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0 एवं पी0एन0बी0 मेट लाइफ् आदि द्वारा मैकेनिक, सेल्स ट्रेनर, कम्प्यूटर आपरेटर, सेल्स आफिसर, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, आदि पदों पर चयन किया जायेगा। जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया है कि नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट पोर्टल-https://rojgaarsangam.up.gov.in  पर प्रदर्शित कर दिया गया है। अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार रोजगार संगम पोर्टल पर अपना आवेदन कर उक्त मेले मंे प्रातः-10.00 बजे समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण- पत्रों/छाया प्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें,  इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …