Breaking News
Home / खेल / 20 मई से कानपुर में खेला जायेगा डॉ. गौर हरी सिंघानिया स्मारक महिला क्रिकेट प्रतियोगिता

20 मई से कानपुर में खेला जायेगा डॉ. गौर हरी सिंघानिया स्मारक महिला क्रिकेट प्रतियोगिता

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि आगामी 20 मई 2024 से उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में महिला वर्ग का डॉ गौर हरी सिंघानिया स्मारक महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कमला क्लब कानपुर में किया जायेगा| इस प्रतियोगिता में कानपुर (रेड), इलाहबाद क्रिकेट एसोसिएशन, गाजीपुर क्रिकेट एसोसिएशन, कानपुर (ब्लू), आगरा क्रिकेट एसोसिएशन तथा लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन की टीमें भाग लेंगी| इस श्रृंखला में गाजीपुर टीम का सामना दिनांक 21 मई को इलाहबाद से तथा दिनांक 22 मई को कानपुर (रेड) से होगा| इस श्रृंखला में भाग लेनेवाले वाली 22 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है| टीम में शामिल खिलाड़ी – अदिति, प्रियंका, ख़ुशी यादव, लक्ष्मी, सुप्रिया, कृतिका, प्रीति, पल्लवी, रिशु शर्मा, साधना, अदिति, महिमा करिश्मा यादव तथा राधिका| इस श्रृंखला में गाजीपुर मंडल के चयन किये जाने पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक तथा यू.पी.सी.ए. अपैक्स कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन तथा कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह गाजीपुर मंडल सहित सम्पूर्ण पूर्वांचल के लिए बड़ी उपलब्धि है| इस प्रकार के श्रृंखला के आयोजन किये जाने से यहाँ के खिलाडियों को नए अवसर मिलते रहेंगे| उन्होंने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला जी के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा की उनकी पूर्वांचल विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाडियों के प्रति सकरात्मक नजरिया का परिणाम है कि इस प्रकार के आयोजन में पूर्वांचल को नित्य नए -नए अवसर मिल रहे है| गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ० उमेश चन्द्र राय ने बताया कि गाजीपुर मंडल के तरफ से सब्बीर खान को टीम प्रबन्धक तथा आकांक्षा यादव को कोच नियुक किया जायेगा| साथ ही खिलाडियों के जाने के लिए आरक्षण भी करा लिया गया है| गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने श्रृंखला में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों को बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनायें दी|

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …