गाजीपुर। जिला एथलेटिक संघ के तत्वावधान में 6ठीं बालक/बालिका अंडर 18 यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग के लिए गाजीपुर जिले के एथलेटिक्स खिलाड़ियों का चयन ट्रायल दिनांक 13 मई को सैदपुर नगर स्थित टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में सुबह 7:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने के लिए जिला एथलेटिक संघ के कार्यवाहक सचिव डॉ रुद्रपाल यादव ने बताया कि खिलाड़ी का जन्म आयु वर्ष 2007 से 2009 के मध्य का होना चाहिए। ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक एथलीट अपनी पिछली कक्षा के प्रमाण-पत्र , आधार कार्ड और जन्म प्रमाण-पत्र के साथ ही ट्रायल में उपस्थित हों।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..