गाजीपुर। बसपा प्रत्याशी के नामांकन के दिन पार्टी को जोरदार झटका लगा। बसपा के अति पिछड़े वर्ग के युवा नेता और नगरपालिका गाजीपुर के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी व वाराणसी व आजमगढ़ मंडल के पूर्व प्रभारी व स्टार प्रचारक सुभाष चौहान ने अति प्राचीन लंका मैदान में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस संदर्भ में सुभाष चौहान ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि बसपा अब कांशीराम के नीतियों से भटक गयी है और आकाश आनंद पर हुए कार्रवाई से मर्माहत और स्थानीय स्तर पर पार्टी के अंदर गुटबाजी के चलते हमने बसपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होने बताया कि पीएम मोदी और सीएम योगी के राष्ट्रवादी नीतियों के चलते भाजपा को ज्वाइन करके देश और प्रदेश को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर सुभाष चौहान के साथ रमाशंकर चौहान, गुंजन चौहान, कन्हैया चौहान, तेजनाथ् चौहान, अनुराग चौहान, देवचंद चौहान, राजेश चौहान, चंद्रशेखर चौहान, अमित चौहान, अमरजीत चौहान, रमेश चौहान, जवाहिर चौहान, बिरजू चौहान सहित करीब सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..