गाजीपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर के जिला प्रवक्ता विजय प्रकाश श्रीवास्तव के संजोयकत्त्व में नंदगंज के पत्रकारों ने गुरुवार को बाजार स्थित कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पांडेय उर्फ दारोगा पांडेय रहे। सर्वप्रथम नंदगंज क्षेत्र के पत्रकारों ने मिष्ठान खिलाकर तथा माला पहनाकर ग्रापए के जिलाध्यक्ष का स्वागत एवम् अभिनन्दन किया। स्वागत से अविभूत जिलाध्यक्ष ने सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ईमानदारी व कर्मठता से पत्रकारिता का कार्य करते रहें। अगर कोई अधिकारी आपका सहयोग नहीं करता है या दुर्व्यवहार करता है, तो आप हमें सदैव अपने बीच पाएंगे। मैं पत्रकार हित के लिए रात 12 बजे भी लड़ाई लड़ने को तैयार हूँ। इसके पूर्व वरिष्ठ पत्रकार व ग्रापए के जिला प्रवक्ता विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण करके स्वागत तथा आभार प्रगट किया। इस दौरान सुहेल शमीम, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, नंदलाल गिरी, विवेक सिंह, राधेश्याम यादव, मो. शाहिद तथा प्रमोद कश्यप आदि पत्रकार उपस्थित रहें।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..