Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर लोकसभा चुनाव: दूसरे दिन बिके छह नामांकन पत्र, एक निर्दलीय प्रत्‍याशी ने किया नामांकन

गाजीपुर लोकसभा चुनाव: दूसरे दिन बिके छह नामांकन पत्र, एक निर्दलीय प्रत्‍याशी ने किया नामांकन

गाजीपुर। 75-गाजीपुर संसदीय लोक सभा क्षेत्र हेतु आज दूसरे दिन नामांकन स्थल से जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष कलेक्टेªट से 06 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र प्राप्त किया गया। जिसमें ललित मोहन निर्दल 01 सेट, जगत मोहन 01 सेट, चन्द्रकेश निर्दल 01 सेट, जावेद खान हमदर्द पार्टी(निर्दल) 01 सेट, सिंहासन निर्दल 01 सेट, सुधीर सिंह जायसवाल निर्दल 01 सेट नामंकन पत्र लिया गया। इसके क्रम जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के सम्मुख निर्दलीय प्रत्याशी भारतीय लोकवाणी पार्टी  धनंजय कुमार तिवारी पुत्र कृष्णानन्द तिवारी ग्राम डुहियां जमानियां गाजीपुर द्वारा 01 सेट में नामांकन पत्र भरकर दाखिल किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

अभिषेक सिंह मिंटू बने स्‍वदेशी जागरण मंच के जिला युवा प्रमुख

गाजीपुर। कृपा शंकर सिंह को स्वदेशी जागरण मंच का काशी प्रांत संगठक एवं सुजीत कुमार …