गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशकरी, गाजीपुर के संरक्षक सदस्य प्रख्यात समाज सेवी सरदार दर्शन सिंह जी (82) का निधन आज दिनांक 7 मई को सुबह हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका अन्तिम संस्कार आज ही रजा गंज, शमशान घाट पर सायं 4 बजे होना सुनिश्चित है। कमेटी के मंत्री बच्चा तिवारी ने बताया कि सरदार दर्शन सिंह का देहांत लखनऊ में हुआ है। उनके शव को सड़क मार्ग से गाजीपुर लाया जा रहा है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..