Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सम्राट चंद्रगुप्त का है गौरवशाली इतिहास- उप राज्यपाल मनोज सिन्हा

सम्राट चंद्रगुप्त का है गौरवशाली इतिहास- उप राज्यपाल मनोज सिन्हा

गाजीपुर। कुश स्मारक बालिका विद्यालय दिलदारनगर के प्रांगण में रविवार को सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जन्मोत्सव पखवारा व मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विद्यालय के संस्थापक के मूर्ति पर पुष्प अर्पित किया।विभिन्न विद्यालय के इंटर व हाईस्कूल के 42 मेधावी सहित ग्राम प्रधान व संभ्रांत लोगों को सम्मानित किया। अतिथि सहित उपस्थिति लोगों को संविधान के उद्देश्य की शपथ दिलाई गई।सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की शासन व्यवस्था का वर्तमान समय में प्रासंगिकता विषय गोष्ठी में बोलते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि  सम्राट चंद्रगुप्त का इतिहास गौरवशाली रहा है।युवा शक्ति भारत का निर्माण कर्ता है।चंद्रगुप्त की शासन व्यवस्था आज पूरी होते दिख रही है।दस वर्षों में भारत की अर्थव्यस्था बदली है।2027 में तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश कोई नहीं भारत होगा।भारत वर्ष विकसित भारत बनेगा आज यह संकल्प लेकर यहां से जाय। आतंकवादियों को उनके घर में घुस कर मारने का कार्य भारत देश ने किया है।लाल चौक पर आतंकवादियों की गोली चलती थी लेकिन आज तिरंगा लहराने वालो का तांता लगा रहता है।भारत के तरफ देखने का किसी देश का मादा नहीं है। चंद्रगुप्त मौर्य के संकल्पों को सफल बनायें। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, धनन्जय मौर्य, धर्मेन्द्र कुशवाहा, डा. माधव मुकुन्द, रामेश्वर कुशवाहा, प्रबंधक राधेश्याम कुशवाहा, प्रधानाचार्य आभा कुशवाहा, विकास चौबे, दीपक गुप्ता, अमित जायसवाल, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, विनोद यादव आदि लोग रहे। संचालन कुमार प्रवीण व स्वागत अध्यक्षता राधेश्याम कुशवाहा ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: मारपीट के मामले में कोर्ट ने सुनाई छह लोगो को चार वर्ष की कैद की सजा

गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाक्सो प्रथम राकेश कुमार सप्तम की अदालत ने शनिवार को …