Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / महर्षि विश्वामित्र स्वशासीय मेडिकल कालेज गाजीपुर में दूसरे डिजिटल एक्स-रे केंद्र का डीएम ने किया उद्घाटन

महर्षि विश्वामित्र स्वशासीय मेडिकल कालेज गाजीपुर में दूसरे डिजिटल एक्स-रे केंद्र का डीएम ने किया उद्घाटन

गाजीपुर। महर्षि विश्‍वामित्र स्‍वशसीय मेडिकल कालेज गोराबाजार के परिसर में स्थित 300 बेड के नये अस्‍पताल में डिजिटल एक्‍स-रे केंद्र का जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने बताया कि डिजिटल एक्‍स-रे केंद्र से मरीजों के इलाज में काफी सहुलियत मिलेगी। मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा. आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि मेडिकल कालेज में प्रतिदिन लगभग 400 एक्‍स-रे होते हैं। एक ही एक्‍स-रे मशीन पर काफी वर्कलोड था इसलिए दूसरी डिजिलट एक्‍स-रे यूनिट लगायी गयी है। अब दो मशीने हो जाने से वर्कलोड कम होगा, मरीजों को काफी सहुलियत मिलेगी। इस अवसर पर सीएमएस राजेश सिंह मौजूद थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 2 अक्‍टूबर को होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का आयोजन

गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में शुक्रवार 2 अक्टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन …