Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्‍त मौर्य जन्‍मोत्‍सव कार्यक्रम में भाग लेगें उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा

गाजीपुर: चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्‍त मौर्य जन्‍मोत्‍सव कार्यक्रम में भाग लेगें उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा

गाजीपुर। चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्‍त मौर्य जन्‍मोत्‍सव पखवारा व मेधावी छात्र सम्‍मान समारोह 5 मई को शाम 3 बजे से पुष्‍प स्‍मारक बालिका विद्यालय दिलदारनगर में आयोजित है। कार्यक्रम के प्रभारी रामेश्‍वर कुशवाहा ने बताया कि इस अवसर पर सम्राट चंद्रगुप्‍त मौर्य की शासन व्‍यवस्‍था का वर्तमान समय में राहसंहिता विषय पर विचार गोष्‍ठी भी आयोजित है। इस कार्यक्रम के मुख्‍यअतिथि जम्‍मू काश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा एवं विशिष्‍ट अति‍थि ब्‍लाक प्रमुख प्रतिनिधि जमानियां संतोष कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्‍य धनंजय मौर्या, पूर्व छात्रसंघ अध्‍यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा, नेत्र सर्जन डॉ. माघव मुकुंद होगें। स्‍वागत समिति के सदस्‍य धर्मेंद्र कुशवाहा, मुरली कुशवाहा, उपेंद्र मौर्या, बेचन कुशवाहा, कृष्‍णानंद मौर्य, पप्‍पू कुशवाहा, विडन मौर्य, सुदर्शन कुशवाहा व कन्‍हैया कुशवाहा है। कार्यक्रम का संचालन कुमार प्रवीण करेंगें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

6 लाख 19 हजार 400 पशुओं का होगा एफएमडी टीकाकरण  

गाजीपुर। अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा बुद्धवार को पशुपालन विभाग, जनपद गाजीपुर द्वारा राष्ट्रीय पशु …