Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / रिटायर्ड डिप्टी एसपी वीरेंद्र प्रताप सिंह का निधन

रिटायर्ड डिप्टी एसपी वीरेंद्र प्रताप सिंह का निधन

गाजीपुर। सादात नगर के वार्ड संख्या छह निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता शिवानन्द सिंह मुन्ना के चाचा सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी वीरेन्द्र प्रताप सिंह (90 वर्ष) का शनिवार को निधन हो गया। पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे। वह बापू महाविद्यालय सादात कार्यकारिणी कमेटी के आजीवन सदस्य रहे। शुभेच्छुओं संग भाजपा और अन्य दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। वह अपने पीछे पुत्र कृष्ण प्रताप सिंह, अजय सिंह और विजय प्रताप सिंह (दरोगा), पुत्री ममता सिंह सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र कृष्ण प्रताप सिंह ने दी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …