Breaking News
Home / अपराध / गाजीपुर: पुलिस ने 15 लाख रूपये के अवैध शराब को किया बरामद, दो तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर: पुलिस ने 15 लाख रूपये के अवैध शराब को किया बरामद, दो तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भुडकुड़ा के निकट पर्यवेक्षण में थाना नन्दगंज पुलिस व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम नरायणपुर हाला में अभियुक्त डा0 धनन्जय यादव पुत्र योगेन्द्र नाथ निवासी मड़ई हाला थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर उम्र करीब 30 वर्ष  के रोड पर बने गोदाम में समय करीब 3.30 बजे दबिश दी गयी तो उनके गोदाम से 240 पेटी में कुल 2800 बोतल जिसकी कुल मात्रा 2150 लीटर शराब व शराब बनाने के उपकरण तथा रॉ मटेरियल बरामद हुआ । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व  पता- 1.धनेश कुमार पुत्र श्रीरामजन्म राम निवासी भवानीपुर थाना रामपुर मांझा जनपद गाजीपुर उम्र करीब 45 वर्ष ।2.रामाशीष यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी मड़ई हाला थाना नंन्दगंज जनपद गाजीपुर उम्र करीब 38 वर्ष ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिको ने किसानों को सिखाई आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीक

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, …