Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सानशाइन पब्लिक स्कूल जमानियां गाजीपुर के कुल 7 छात्र -छात्राओं को IIT JEE -Main में मिली सफलता

सानशाइन पब्लिक स्कूल जमानियां गाजीपुर के कुल 7 छात्र -छात्राओं को IIT JEE -Main में मिली सफलता

गाजीपुर। स्थानीय सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानियां के कुल 7 छात्र -छात्राओं को IIT JEE -Main में मिली सफलता। आई आई टी जेईई मेंस  2024 के घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार, स्थानीय सनशाइन पब्लिक स्कूल, जमानियां, गाज़ीपुर के कुल 7 छात्र -छात्राओं को सफलता मिली है। पीयूष सिंह को 96.93 परसेंटाइल व 13920 वीं आल इण्डिया रैंक प्राप्त करने में सफलता मिली है। जबकि विद्यालय की छात्रा प्राची मौर्या को 96.11 परसेंटाइल व 17989 वीं आल इंडिया रैंक हासिल हुई है। यशवंत गुप्ता को 95.45 परसेंटाइल व 21431वीं आल इंडिया रैंक, अभिषेक ठाकुर को 95.07 परसेंटाइल व 23328 वीं आल इंडिया रैंक, आदित्य कुमार को 93.7 परसेंटाइल व 30458 वीं आल इंडिया रैंक, मंजीत यादव को 93.13 परसेंटाइल व 33427 वीं आल इंडिया रैंक, नन्दनी सिंह को 89.70 परसेंटाइल व 25313वीं आल इंडिया रैंक मिली है। इन छात्र-छात्राओं की उत्कृष्ट सफलता से पूरे विद्यालय में खुशी का वातावरण है। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबन्धक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्राइमरी विंग प्रभारी पूजा सिंह एवं शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ज्ञापित किया। उक्त मौके पर कसेरा पोखरा स्थित सनशाइन पब्लिक चेयरमैन, अध्यक्ष, प्रबंधक व सभी शिक्षक तथा शिक्षिकाओं ने सफलता वाले छात्र छात्राओं को मुंह मीठा कराकर तथा माला पहनाकर पुरजोर ढंग से स्वागत किया गया। बताया जाता है। की क्षेत्र के कसेरा पोखरा स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल के सात छात्र–छात्राओं ने जेईई मेन की परीक्षा पास कर अपना लोहा मनवाया। परिणाम आते ही मेधावियों के घरों और विद्यालय में जश्न का माहौल शुरू हो गया। विद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस बार जेईई मेन की परीक्षा में विद्यालय के दस बच्चों ने हिस्सा लिया और सातों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। जो विद्यालय के लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने बताया कि पियुष सिंह 96.93‚ प्राची मौर्या 96.11‚ यशवंत गुप्ता 95.45‚ अभिषेक ठाकुर 95.07‚ आदित्य कुमार 93.7‚ मंजीत यादव‚ 93.13 और नंदनी सिंह को 89.70 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुए है। बताया कि पूरे भारत में क्रमशः 13920‚ 17989‚ 21431‚ 23328‚ 30458‚ 33427‚ 25313 रैंक प्राप्त हुआ है। अध्यक्ष चन्द्र शेखर सिंह ने बताया कि लगातार विद्यालय के बच्चों का प्रदर्शन में निखार आ रहा है। शिक्षकों की मेहनत और बच्चों की लगन का परिणाम है कि इस प्रकार का रिजल्ट हर वर्ष मिल रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान में सफल विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन ने सफलता के लिए शिक्षकों सहित विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। अच्छे अंक हासिल करने वालों को बधाई देने का वाला का तांता लगा रहा। वहीं विद्यालय में शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …