गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत के तत्वाधान में एक आवश्यक मीटिंग विद्युत उपकेंद्र पारा पर की गई बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने बताया कि उपखंड पारा के अंतर्गत जितने विद्युत भी उपकेंद्र आते हैं उन सभी कर्मचारियों का फरवरी और मार्च महीने का वेतन अभी तक नहीं दिया गया कर्मचारियों से दिन-रात कार्य लिया जा रहा है लेकिन वेतन दिलाने के नाम पर अधिकारी मौन साधे हुए हैं जिला अध्यक्ष ने बताया कि उपखंड पारा के अंतर्गत सहायक एस एस ओ की ड्यूटी फील्ड में लगाई जा रही है जो कि सरासर गलत है सहायक एस एस ओ की ड्यूटी पावर हाउस पर होनी चाहिए किसी भी कीमत पर सहायक एस एस ओ को फील्ड में जाने से रोका जाएगा वही संगठन के जिला मंत्री विजय शंकर राय ने कहा कि संविदा लाइनमैन ,मीटर रीडर और कंप्यूटर ऑपरेटर का भी भुगतान नहीं हो रहा है कंपनी और अधिकारी मिलकर इनका शोषण कर रहे हैं अगर जल्द से जल्द इनका भुगतान नहीं किया गया तो संगठन आगामी रणनीति के तहत खंड प्रथम में कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होगा इस अवसर पर प्रिंस कुमार गौरव सिंह उमेश कुमार राजेंद्र कुमार रमेश राम राम विलास राजू आलोक अमिताभ मोहम्मद आबिद गोविंद उपस्थित रहे।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्यों की सूची
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..