Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डालिम्स सनबीम गांधीनगर में 23 अप्रैल को होगा संगोष्ठी, उप राज्यपाल मनोज सिन्हा होंगे मुख्य अतिथि

डालिम्स सनबीम गांधीनगर में 23 अप्रैल को होगा संगोष्ठी, उप राज्यपाल मनोज सिन्हा होंगे मुख्य अतिथि

गाजीपुर। सरजू राय मेमोरियल पीजी कालेज एवं डालिम्‍स सनबीम स्‍कूल गांधीनगर के चेयरमैन व कीनवार कीर्ति स्‍तंभ के संरक्षक अरविंद राय ने बताया कि 23 अप्रैल मंगलवार को सायं छह बजे डालिम्‍स सनबीम गांधीनगर स्‍कूल परिसर में एक विचार संगोष्‍ठी और क्षेत्रीय प्रतिभा सम्‍मान समारोह का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी का विषय विकसित भारत के निर्माण में नयी शिक्षा नीति का योगदान है। इस कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि जन्‍मू कश्‍मीर के उप राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा जी होंगे। इस कार्यक्रम में देश प्रदेश के बुद्धिजीवी भाग लेंगे। उन्‍होने गणमान्‍य लोगों से इस कार्यक्रम में भाग लेने का अपील किया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: युवती से छेड़खानी के आरोप में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ छेड़खानी करने के आरोप में …