Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भाजपा बाराचवर द्वितीय के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा का निधन, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा बाराचवर द्वितीय के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा का निधन, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल बाराचवर द्वितीय के वर्तमान मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा 52 वर्ष का बिमारी के चलते गत रात्रि 9:30 बजे चिकित्सा के दौरान बीएचयू वाराणसी में निधन हो गया।वह विगत कुछ दिनों से कैंसर से पीड़ित थे तथा पेट दर्द की शिकायत पर परिजनों द्वारा उन्हें कल ही बीएचयू वाराणसी में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। व्यवहार से अत्यंत विनम्र एवं सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले ओमप्रकाश कुशवाहा का पार्थिव शरीर देर रात उनके ग्राम -पहराजपुर, थाना करीमुद्दीनपुर पहुंचने पर ग्रामीणों सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी लोग उनके घर पहुंच कर अपनी संवेदना प्रकट कर रहे है। ओमप्रकाश कुशवाहा की पत्नी उत्तम देवी एवं दो पुत्र अभिषेक कुशवाहा व आकाश कुशवाहा है। अंत्येष्टि बुधवार को गंगा तट सुल्तानपुर(गौसपुर) घाट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े बेटे अभिषेक कुशवाहा ने दिया। अपने होनहार कार्यकर्ता तथा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा के निधन पर भारतीय जनता पार्टी में भारी शोक है। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, श्यामराज तिवारी आदि ने उनके घर पहुंच कर पार्टी झंडा ओढ़ाकर अपने कार्यकर्ता को अंतिम विदाई दिया। संवेदना प्रकट करते हुए सुनील सिंह ने कहा कि ओमप्रकाश कुशवाहा जैसे इमानदार और कर्मठ लग्नशील कार्यकर्ता के निधन से भाजपा की अपुर्णीय क्षति हुई है।भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर इस अचानक असामयिक निधन पर दुख के साथ पुरी तरह से परिवार के साथ है‌। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि ओमप्रकाश कुशवाहा संगठन कार्यो के प्रति सदैव समर्पित व समयबद्ध कार्यकर्ताओं में एक थे, उनका असमय निधन दुखद है। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि ओमप्रकाश कुशवाहा पार्टी के मजबूत सिपाही थे जिनका निधन अत्यंत पीड़ा दायक है। ओमप्रकाश कुशवाहा के निधन पर  जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी, महामंत्री, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सम्पूर्णानंद उपाध्याय, सुरेश बिंद,सशांक राय,हिमांशु राय आदि ने दुःख व्यक्त किया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 मई से शुरू

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाज़ीपुर में स्नातक प्रथम वर्ष- बीए /बीएससी फर्स्ट सेमेस्टर में …