गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जमानिया के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनाँक 14.04.2024 को थाना दिलदारनगर पुलिस टीम व फ्लाइंग स्क्वाड टीम के द्वारा संयुक्त रुप से चलाये गये चेकिंग अभियान में कर्मनाशा नदी पुल ग्राम खजुरी के पास से एक पिकअप में 200 पेटी ( 9000 पाउच (1800 लीटर) नाजायज देशी शराब ) के साथ अभियुक्त मनोज पाल पुत्र रामराज पाल निवासी ग्राम तुलसीसागर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना दिलदारनगर में मु0अ0स0 53/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है । रफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –मनोज पाल पुत्र रामराज पाल निवासी ग्राम तुलसीसागर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शाहफैज स्कूल गाजीपुर में बाल दिवस पर उमंग और उल्लास की धूम, खेल महोत्सव का भव्य समापन
गाजीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, गाजीपुर में बाल दिवस के अवसर पर तीन दिनों से …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..