Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फलाहार, भोग-प्रसाद के पांच नमूनो को किया एकत्र

गाजीपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फलाहार, भोग-प्रसाद के पांच नमूनो को किया एकत्र

गाजीपुर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र०, लखनऊ एवं जिलाधिकारी गाजीपुर के आदेश पर दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) गाजीपुर/आर०सी० पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-॥ गाजीपुर के निर्देशन में जनपद में दिनांक 12.04.2024 को आगामी चैत्र नवरात्र पर्व पर मिलावटी एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेषकर नवरात्र के अवसर पर तैयार होने वाले भोग/प्रसाद, सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा व फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु अभिसूचना आधारित प्रभावी प्रवर्तन/विशेष अभियान चलाकर कुल 05 नमूना संग्रहित किया गया. जिसमे  मनिहारी गाजीपुर स्थित मोती किराना स्टोर/प्रतिष्ठान से घी का 01 नमूना,  शादियाबाद गाजीपुर स्थित अजीत किराना स्टोर/प्रतिष्ठान से सिंघाड़ा आटा का 01 नमूना, शादियाबाद गाजीपुर स्थित सीताराम किराना स्टोर / प्रतिष्ठान से सेधा नमक का 01 नमूना,बहरियाबाद स्थित संजय कुमार के प्रतिष्ठान से बर्फी का 01 नमूना एवं  बहरियाबाद में स्थित मनीषी किराना/प्रतिष्ठान से सिंघाड़ा आटा का 01 नमूना लिया गया। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ०प्र० प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारिय अवधेश कुमार, राजीव कुमार सिंह एवं समला प्रसाद यादव तथा शिवकुमार पटेल बहुउद्देशीय कार्मिक की टीम द्वारा की गयी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …