गाजीपुर। जिले में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जनपद के सभी छोटे बड़े इबादतगाहों में गुरुवार की सुबह ईद की नमाज अदा की गई। सभी इबादतगाह नमाजियों से खचाखच भरे रहे। लोगों ने खुदा की बारगाह में नमाज अदा कर अल्लाह को शुक्रिया अदा की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद देकर ईद की खुशी का इजहार किया। गाजीपुर नगर में विशेश्वरगंज स्थित ईदगाह, एमएएच स्कूल, रुईमंडी, गोराबाजार, आदि मस्जिदों में टाइमटेबल के अनुसार नमाज अदा किया गया। इसके अलावा ग्रामीण अंचल कर्मसार क्षेत्र के बारा, उसियां, देवैथा, दिलदारनगर, जमानियां, नंदगंज, सैदपुर, शादियाबाद, सादात, जंगीपुर, बिरनो, दुल्लहपुर, मरदह, कासिमाबाद, पारा, मुहम्मदाबाद, महेंद, आदि जगहों के मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गयी।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..