Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, बोले गोपाल यादव- महान समाजसेवी थे फुले

महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, बोले गोपाल यादव- महान समाजसेवी थे फुले

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश और समाज में फैली कुरीतियों और कुप्रथाओं के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि वह महान समाज सेवी थे। लड़कियों की शिक्षा के लिए किया गया उनका योगदान यह देश कभी नहीं भूल सकता। देश में लड़कियों को शिक्षा देने केलिए उन्होंने ही महाराष्ट्र में पहला कन्या पाठशाला खोला। वह 19वीं सदी के आमूल परिवर्तन वाली और उदारवादी विचारक थे। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों और कुप्रथाओं के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे।उन्होंने समाज के निम्न तबकों के  सम्मान,हक और अधिकार के लिए हमेशा आवाज बुलंद किया। वह नारी शिक्षा और विधवा विवाह और किसानों के हित में तमाम उल्लेखनीय कार्य किया।वह बाल विवाह विरोधी थे। महिला शिक्षा के सवाल पर रूढ़िवादियों ने उनका जमकर विरोध किया और पिता माता पर दबाव बनाकर उन्हें और उनकी पत्नी को घर से बाहर निकलवा दिया। तमाम विरोध के बावजूद वह अपने रास्ते से डिगे नहीं और महिलाओं को शिक्षित करने के सवाल पर अपना संघर्ष जारी रक्खा। आज मुल्क को उनके जैसे संत और समाजसेवी की सख्त जरूरत है ताकि देश में फैली कुरीतियों को समाप्त किया जा सके और देश में सुख शांति स्थापित की जा सकें। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,  दिनेश यादव, सदानन्द यादव, अमित ठाकुर, कमलेश यादव  बलिराम यादव, जगत मोहन बिंद, दिनेश यादव, संतोष यादव,रमेश यादव सुग्गू यादव, लड्डू खा आदि उपस्थित थे। इस विचार गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

ढाई लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर के आदेशानुसार अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे …