Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / खाद्यु सुरक्षा विभाग की टीम ने 6 नमूने किये एकत्र

खाद्यु सुरक्षा विभाग की टीम ने 6 नमूने किये एकत्र

गाजीपुर! आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी गाजीपुर के आदेश पर आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् गाजीपुर के निर्देशन में जनपद में दिनांक 09.04.2024 एवं 10.04.2024 को आगामी चैत्र नवरात्र पर्व पर मिलावटी एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेषकर नवरात्र के अवसर पर तैयार होने वाले भोग/प्रसाद, सिंघाडे का आटा, कुट्टू का आटा व फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु अभिसूचना आधारित प्रभावी प्रवर्तन/विशेष अभियान चलाकर कुल 06 नमूना संग्रहित किया गया, जिसका विस्तृत विवरण निम्नवत है जिसमें दिनांक 09.04.2024 को चोचकपुर मोड़ नन्दगंज गाजीपुर स्थित जेयस किराना स्टोर प्रतिष्ठान से किशमिश का 01 नमूना, चोचकपुर मोड़ नन्दगंज गाजीपुर स्थित पानीफल गुप्ता के प्रतिष्ठान से मखाना का 01 नमूना, पश्चिम रेलवे क्रासिंग नन्दगंज गाजीपुर स्थित अर्द्ध सैनिक कैन्टीन प्रतिष्ठान से किंग मखाना का 01 नमूना, दिनांक 10.04.2024 को सराय खाम, काजीटोला गाजीपुर स्थित रामजी एण्ड कम्पनी के प्रतिष्ठान से हनी (वैद्यनाथ ब्राण्ड) का 01 नमूना, झण्डातर, मारकीनगंज गाजीपुर स्थित तारा प्रसाद राजेश कुमार के प्रतिष्ठान से घी (गोवर्धन ब्राण्ड) का 01 नमूना, झण्डातर, मारकीनगंज गाजीपुर स्थित पारसनाथ यादव के प्रतिष्ठान से मखाना का 01 नमूना, संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों अवधेश कुमार, राजीव कुमार सिंह एवं समला प्रसाद यादव तथा शिवकुमार पटेल बहुउद्देशीय कार्मिक की टीम द्वारा की गयी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …