Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, बोलीं डा. संगीता बलवंत- कार्यकर्ताओं के बल पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा

भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, बोलीं डा. संगीता बलवंत- कार्यकर्ताओं के बल पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस अवसर पर आज जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय छावनी लाइन पर “भारतीय जनता पार्टी का इतिहास विकास” विषय पर विचार गोष्ठी,, मिश्र बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण सहित जिले के सभी मंडलों के शक्ति केन्द्रों व बुथों पर कार्यक्रम आयोजित कर हर्ष उल्लास के साथ मिष्ठान वितरण कर मनाया गया। जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के महानिषीयों ने संगठन संस्थापना के समय राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाते हुए भारत को समृद्ध तथा शक्तिशाली बनाने का जो सपना देखा था उस सपने को बिना भटके और विचलित हुए पार्टी पूरा कर रही है। जिन लोगों ने कभी भारतीय जनता पार्टी का उपहास किया आज वो मुक दर्शक बन पार्टी के ख्याति और उपलब्धियों को देख रहे है। जो आज देश की ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे मजबूत और सशक्त राजनीतिक संगठन बन चुका है। उन्होंने कहा कि आज देश मे ही नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी की 12 प्रदेशों तथा गठबंधन सहित 17 राज्यों में भी सरकार बहुमत के साथ चल रही है। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने आभार धन्यवाद के साथ कहा कि आज पार्टी के स्थापना दिवस अवसर पर हमे संकल्प लेना है कि हम राष्ट्र समृद्धि और संगठन के मजबुती के लिए अपने नैतिक दायित्व का पालन इमानदारी से करेंगे। सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लम्बे संघर्षो के साथ सभी वर्गों के हितों के लिए लगातार काम किया है। गोष्ठी को पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर राय ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने पार्टी झंडा फहराया तथा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए इसके अलावा कार्यालय पर रोशनी तथा गुब्बारों से भव्य सजावट की गई थी। गोष्ठी का शुभारंभ पार्टी महामनिषीयों तथा भारत माता के  छवि पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित करते हुए वंदेमातरम गायन से हुआ। इससे पूर्व पुर्वाह्न में मिश्र बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में भाजपा लोकसभा चुनाव संयोजक कृष्ण बिहारी राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा और विनोद अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और नारे लगाए। गोष्ठी व माल्यार्पण में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, लोकसभा विस्तारक रविप्रकाश, विनोद अग्रवाल, दयाशंकर पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता,सुरेश बिन्द, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,ओमप्रकाश गुप्ता, अनिल राजभर, रासबिहारी राय, पंचदेव गोड़,गुलाम कादिर राइनी, शैलेश कुमार राम,मनोज बिंद, राजीव चतुर्वेदी,सुनील गुप्ता, गोपाल राय, भैया लाल तिवारी, अनिल पांडेय, नीतीश दूबे, अजीत सिंह, रामेश्वर तिवारी, गर्वजीत सिंह, सोमेश मोहन राय, जेपी चौरसिया, निर्गुण दास केसरी, अविनाश सिंह,राजकुमार सिंह ,प्रीति गुप्ता, रामानुज राय, हर्षित सिंह, गिरधारी जायसवाल, सूर्य प्रकाश यादव, समरेंद्र सिंह, अमरनाथ दुबे, श्याम चौधरी, दिनेश बिन्द,रुपक तिवारी, जयसूर्य भट्ट ,नीखिल राय, अभिनव सिंह,नन्दू कुशवाहा आदि मौजूद थे। संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

तीसरे चरण का चुनाव कराने के लिए पुलिस बल को एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गाजीपुर। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत तृतीय …