गाजीपुर। नगर के कचहरी स्थित रेलवे जोनल ट्रेनिंग सेंटर के पीछे गड़ही में एक अज्ञात युवक जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष का शव मिलने की जानकारी पर स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर शव के बारे में जानकारी करना शुरु किया । लेकिन उसका शिनाख्त नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों के अनुसार गड़ही के पास ही सहजन के पेड़ से बगल के ही लोग सहजन तोड़ने के लिए गए थे और जब उनकी नजर पानी पर पड़ी तो देखा कि वहां पर एक शव पड़ा हुआ है , जिसकी जानकारी उन्होंने आसपास के लोगों के साथ – 2 स्थानीय पुलिस को भी दिया। जानकारी के बाद सदर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर शिनाख्त करने में जुट गई साथ ही फॉरेंसिक जांच टीम भी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने में जुट गई। जानकारी के अनुसार पड़ोसियों ने यह बतलाया की 2 दिन पूर्व मध्यरात्रि लगभग 2 से 2:30 के बीच मोहल्ले के कुत्ते भौंक रहे थे जब हम लोग बाहर निकल कर देखे तो बाहर कोई भी नही था जिसके बाद हम लोग फिर से अपने घर के अंदर चले गए।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्यपाल ने दिया गोल्ड मेडल
गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..