गाजीपुर। ज्योति पीठ के शंकराचार्य जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज पहुंचे गाजीपुर। लंका पेट्रोल पंप के पास किया गया भव्य स्वागत। गोरखपुर से काशी जा रहे थे शंकराचार्य।शंकराचार्य ने कहा गऊ माता को राष्ट्रमाता बनाने के लिये समर्थन के लिये यात्रा कर रहे हैं।सनातनधर्मी के लिये सबसे महत्वपूर्ण गाय है।ज्ञानवापी का मामला अदालत में लंबित है हम चाहते हैं जल्दी से जल्दी सुनवाई हो और वहां पूजा-पाठ शुरू हो।अयोध्या में राम आ गये पर उसका फल होना चाहिये कि गौ हत्या बंद हो तभी कृष्ण को भी लाने का चाव लोगों में होगा।गौ हत्या होती रहेगी तो राम और कृष्ण के आने का क्या मतलब है।गौ हत्या बंद हो तो हम समझें की देवी शक्तियों का जागरण हो रहा है।हिन्दू वो है जो किसी कार्य को करने से पहले सोचे कि क्या गलत है और क्या सही है।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 2 अक्टूबर को होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का आयोजन
गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में शुक्रवार 2 अक्टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..