गाजीपुर। सादात थानाक्षेत्र के कटयां स्थित गन्ना शोध केंद्र के पास तेज रफ्तार युवक की बाइक अनियंत्रित हो गई और एक-एक कर दो बाइकों से टकरा गई। घटना में तीनों बाइक पर सवार कुल 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से एक को सादात सीएचसी लाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। वहीं शेष 3 निजी चिकित्सकों के यहां इलाज करा रहे हैं। सादात के सवास निवासी 17 वर्षीय कुलदीप राजभर पुत्र शिवनाथ राजभर अपनी बहन को लेने के लिए बाइक से औड़िहार जा रहा था। अभी वो कटयां के गन्ना शोध केंद्र के पास ही पहुंचा था कि उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे बाइक सवार दंपति से टकरा गई और उससे टकराने के बाद एक अन्य बाइक से टकरा गई। जिसके चलते कुलदीप का पैर टूट गया। वहीं दूसरी बाइक से अपनी पत्नी इंदू का इलाज कराने के लिए सैदपुर आ रहे हरेंद्र राजभर का भी पैर टूट गया तो इंदू की कमर टूट गई। वहीं तीसरी बाइक पर मौजूद जलालाबाद के टड़वा टप्पा के मूल निवासी व वर्तमान में सादात वार्ड 1 निवासी 45 वर्षीय सुधांशु मणि पांडेय पुत्र स्व. उमानंद पांडेय का भी पैर टूट गया। वो सैदपुर के टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में बतौर क्लर्क तैनात हैं और ड्यूटी करके घर जा रहे थे। हेलमेट लगे होने के चलते उनके सिर में चोट नहीं लगी, जिससे उनकी जान बच गई लेकिन उनका पैर टूट गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने सुधांशु को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। वहीं कुलदीप को इलाज के लिए कटयां चट्टी पर ले जाया गया तो हरेंद्र व उसकी पत्नी को इलाज के लिए बहरियाबाद ले जाया गया। फिलहाल चारों की हालत गंभीर है।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्यपाल ने दिया गोल्ड मेडल
गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..