गाजीपुर। जिले के मरदह थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर कंसहरी भवानीपुर गांव एफसीआई गोदाम के सामने बक्से में महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक बक्से में महिला का शव प्लास्टिक से सील किया हुआ मिला है। वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर भवानीपुर गोदाम के पास रविवार की रात ग्रामीणों की नजर एक स्टील के बक्से पर पड़ी। लोगों ने शोर मचाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बक्से को खोला तो प्लास्टिक से सील महिला का शव पड़ा मिला। महिला की उम्र 40 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रात में ही भिजवाया। थानाध्यक्ष मरदह धर्मेंद्र पांडेय ने बताया महिला का शव बक्से में मिला है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्प
गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..