गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद के नेतृत्व में मा0न्यायालय अपर सिविल जज जू0डि0 मुहम्मदाबाद गाजीपुर द्वारा वाद 215/23 धारा 406,420,504,506 भादवि व 3(1) द,ध व 3(2) एससी/एसटी एक्ट बनाम जयप्रकाश यादव पुत्र सतिराम यादव निवासी ग्राम मिरानपुर थाना कासिमाबाद गाजीपुर आदि नफर अभियुक्तगण के विरुद्ध गैर जमानतीय वारण्ट जारी किया गया था । मा0न्यायालय द्वारा निर्गत गैर जमानतीय वारण्ट का तामिला व गिरफ्तारी हेतु आज दिनांक 29.03.2024 को उ0नि0 बृजमोहन व उ0नि0 मनोज कुमार गिरी द्वारा अभियुक्तगण के निवास स्थान ग्राम मिरानपुर में दबिश दी गयी। अभियुक्तगण 1.जयप्रकाश यादव पुत्र सतिराम यादव 2. अभिषेक यादव पुत्र रामाशीष यादव निवासीगण ग्राम मिरानपुर थाना कासिमाबाद गाजीपुर अपने घर पर मौजूद मिले। जिन्हे मा0न्यायालय द्वारा निर्गत गैर जमानतीय वारण्ट से अवगत कराते हुए समय 00.20 बजे गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार शुदा वारण्टी/अभियुक्तगण:- 1. जयप्रकाश यादव पुत्र सतिराम यादव निवासी ग्राम मिरानपुर थाना कासिमाबाद गाजीपुर2. अभिषेक यादव पुत्र रामाशीष यादव निवासी ग्राम मिरानपुर थाना कासिमाबाद गाजीपुर!
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्प
गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..