गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना भांवरकोल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 30/24 व धारा 376(3),457 भा0द0वि0 व ¾ (2) पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करनें उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुयी। थाना भांवरकोल पुलिस द्वारा भांवरकोल चट्टी पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेंकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर अभियुक्त सचिन कुशवाहा पुत्र रधुनाथ कुशवाहा ग्राम भदौरा थाना भावरकोल गाजीपुर उम्र करीब 28 वर्ष को जसदेवपुर मोड़ थाना क्षेत्र भांवरकोल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त 1.सचिन कुशवाहा पुत्र रधुनाथ कुशवाहा ग्राम भदौरा थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर!
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..