Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / समाजवादी विचारक, चिंतक डा. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

समाजवादी विचारक, चिंतक डा. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर देश के समाजवादी पुरोधा रहे, समाजवादी विचारक एवं चिन्तक ,स्वतंत्रता-संग्राम के प्रमुख सेनानी, अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले तथा भारत में गैर कांग्रेस वाद के शिल्पी रहे डॉ राम मनोहर लोहिया जी की जयंती और शहीद भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव जी की शहादत दिवस पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई ।गोष्ठी के आरंभ में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव ने “देश की खातिर जिन वीरों ने दिया यहां बलिदान, आज नमन है जिनको लोहिया है नाम” समाजवादी गीत प्रस्तुतकिया। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने  इन महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए  देश में हुकूमत कर रही मोदी की तानाशाही हुकूमत को उखाड़ फेंकने के साथ साथ देश में समता मूलक समाज बनाने  एवं आज की राजनीति में बढ़ रहे कुरीतियों एवं कुप्रथाओं के खिलाफ लड़ने के साथ साथ लोकतंत्र और देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इन महापुरुषों को श्रद्धाजंलि‌अर्पित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जुल्म और दमन के रास्ते पर है। लोहिया के रास्ते पर चलकर इस तानाशाही हुकूमत को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। इस गोष्ठी में मुख्य रूप से  राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव,पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव,रविन्द्र प्रताप यादव,शशिकांत भारती,उपेन्द्र यादव,अवधेश यादव उर्फ राजू यादव, अनिल यादव, कमलेश यादव,राजेश यादव, अक्षय यादव, चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू यादव,प्रमोद यादव, सदानंद यादव,  पंकज यादव, रामाशीष यादव,विजय शंकर यादव, कमला यादव, जगत मोहन बिंद, अरविंद यादव,अम्बरीष यादव, कृष्णानन्द सिंह,सैय्यद आमीर उर्फ गोलू आदि उपस्थित थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: राजनैतिक पार्टियो के पदाधिकारियो के उपस्थिति में डीएम ने किया ईवीएम का रेंडमाइजेशन

गाजीपुर! लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका …