गाजीपुर। श्री महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज भुडकुड़ा गाजीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं मतदाता शपथ कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बृजेश कुमार जायसवाल ने छात्र-छात्राओं को मतदान करने एवम् मतदान हेतु जन जागरुकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया साथ ही कहा की अपना देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है इसकी सफलता के लिए एक-एक वोट महत्वपूर्ण है ।कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर संजीव सेन सिंह ने लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में प्रत्येक नागरिक के सहभागिता पर जोर दिया साथ ही मतदान करते समय जाति,धर्म ,क्षेत्र आदि के ऊपर राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने की बात कही।इसी क्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार सिंह मतदान को लोकतंत्र की खूबसूरती बताया और कहा कि कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है अतःइस मौलिक अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए उक्त कार्यक्रम में डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार यादव सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
Home / ग़ाज़ीपुर / श्री महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज भुडकुड़ा गाजीपुर एनएसएस के बैनर तले चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्यों की सूची
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..