Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सब्र, बरकत और रहमत वाला माह है रमजान

सब्र, बरकत और रहमत वाला माह है रमजान

गाजीपुर। मुस्लिम समुदाय के लिए सब्र बरकत और रहमत वाला रमजान का पवित्र महीना आज से शुरू हो गया है। लोगो पहला रोजा रक्खा और मगरिफ के समय इफ्तार करेगे।।रमजान के महीने का  इंतजार हर मुसलमान बेसब्री से करता हैं और अल्लाह कि इबादत दिन रात करता रहता है। मुसलमानो का कहना है कि रमजान के महीने में खुदा की इबादत करना इसका बहुत ही ज्याद सवाब मिलता है। इसमें खान पान सहित अन्य दुनियादारी की तमाम आदतों पर  परहेज करना बहुत जरूरी होता है। रोजेदार के द्वारा रमजान के महीने में हर अच्छा काम किया जाने वाला इबादत में गिना जाता है। मुसलमान रमजान के महीने में गरीबों कि हर तरह से मदद करते हैं ताकि इस का सबाब उन्हें मिले ।रमजान में मर्द और औरतें बच्चे सभी लोग रात में विशेष नमाज तराबी भी पड़ते हैं। हर मुसलमान रमजान में  बार बार अल्लाह का जिक्र करता रहता है। जिसके द्वारा इंसान की रूह पाक साफ हो जाती है।अपनी गलतियों को सुधारने का मौका भी रमजान के रोजे में मिल जाता है वो लोग खुशनसीब होते हैं जिन्हें रमजान मिलता है ।इस मुबारक रमजान के महीने में मुसलमान दिल खोल के खर्च भी करते हैं ताकि उन्हें इस का सबाब मिले।लोग इस पाक महीने में  अल्लाह से बार बार माफी भी  मांगते हैं। रमजान बरकत और माफी मांगने का भी महीना है। रमजान में मुसलमान लोग अपने गरीब भाई का भी ख्याल रखते हैं। यह महीना बहुत बरकत वाला है रमजान के महीने में जितनी भी इबादत की जाए वो कम है। इसलिए मुसलमान जितना हो सकता है वह इबादत और नेकी का काम करते हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

तीसरे चरण का चुनाव कराने के लिए पुलिस बल को एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गाजीपुर। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत तृतीय …