Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: देश की धर्मनिरपेक्ष स्वरूप के लिए खतरा बन गयी है भाजपा सरकार- अनवार अहमद

गाजीपुर: देश की धर्मनिरपेक्ष स्वरूप के लिए खतरा बन गयी है भाजपा सरकार- अनवार अहमद

गाजीपुर। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की बैठक जिलाध्यक्ष तौकीर खां की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर पर आयोजित हुई। बैठक आरंभ होने के पूर्व  अल्पसंख्यक सभा के  जिलाध्यक्ष तौकीर खां सहित सैकड़ो  कार्यकर्ताओ ने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी अनवार अहमद साहब,प्रदेश सचिव वाजिद शेख का का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। संगठन की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर भाजपा की झूठ और प्रोपेगण्डा की राजनीति के खिलाफ जनजागरण करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ और नफरत की सियासत करती है। हम सबको भाजपा की मजहबी फितूर से बचने की जरूरत है। उन्होंनेे कहा कि भाजपा की साम्प्रदायिक सोच के चलते इस देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को खतरा पैदा हो गया  है। उन्होंने कहा कि देश की गंगा जमुनी तहजीब और सामाजिक और साम्प्रदायिक सद्भाव की रक्षा के लिए हम सबको एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाजवादी नीतियों के बल पर ही देश में खुशहाली लायी जा सकती है। इस बैठक में मुख्य रूप से अमानुल हक अब्बासी,अय्यूब खां,आमिर अली,विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, तहसीन अहमद, जमाल खान मिट्ठू,नसीम राइन, रिजवान सिद्दीकी,सरफराज अंसारी आदि मौजूद रहे। इस बैठक का संचालन जिला महासचिव अकबर खान ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

तीसरे चरण का चुनाव कराने के लिए पुलिस बल को एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गाजीपुर। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत तृतीय …