गाजीपुर। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में गाजीपुर से अयोध्या जाकर दो माह तक राम भक्तों की निःशुल्क सेवा सत्कार करने वाले विश्व हिन्दु परिषद मे लालदरवाजा के कार्यकर्ता बलिराम को आज संघ कार्यालय के आयोजित बैठक में विभाग संचालक सच्चिदानंद, विभाग प्रचारक दीपक एवं जिला संचालक जयप्रकाश ने संयुक्त रूप से अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस बैठक में विभाग प्रचारक अजीत जी ने जिले एवं विभाग के दायित्वधारी कार्यकर्ताओं को योजनाओं की बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के दौरान कार्य विस्तार के पांच बिन्दुओ पर क्रियान्वयन हेतु दिशा निर्देश दिया। जिसमें प्रत्येक गांव को संघ की योजना मे शाखाओ से जोड़ने की योजना बनायी गयी एवं कार्यकर्ताओं को उचित दिशा निर्देश दिया गया। प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चली बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने योजनाओं के मुताबिक कार्यकर्ताओं के गुणवत्ता, व्यक्तित्व निर्माण पर विशेष बल दिया। जिसके लिए सभी विभाग व जनपद के पदाधिकारी को उनके दायित्व को बोध कराया गया एवं अलग-अलग बैठक करने का निर्देश देते हुए होली मिलन के कार्यक्रम पर चर्चा की गयी।
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में दो माह से अनवरत लगे सेवादार को संघ ने किया सम्मानित
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्प
गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..