Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / 10 मार्च को सिलाईच गांव मुहम्‍मदाबाद में लगेगा स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर

10 मार्च को सिलाईच गांव मुहम्‍मदाबाद में लगेगा स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर

गाजीपुर। मित्रसेन प्रधान मेमोरियल सेवा ट्रस्ट की ओर से मुहम्मदाबाद ब्लाक के सिलाईच गांव में 10 मार्च रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक चलेगा। शिविर गांव के के पंचायत भवन पर लगेगा। यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के सचिव , भांवरकोल प्रधान संघ के अध्यक्ष इंद्रासन राय ने बताया कि चिकित्सा शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. सुरभि राय और हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. शिवम राय मरीजों को देखेंगे और परामर्श देंगे। स्त्री रोग और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी।शिविर की जिम्मेदारी मुहम्मदाबाद ब्लाक प्रधान संघ अध्यक्ष व सिलाईच के प्रधान बृजलाल यादव संभालेंगे। शिविर से लोगों में अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता आएगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …