गाजीपुर! जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि ओपन स्टेट आमंत्रण कुश्ती सीनियर पुरूष वर्ग प्रतियोगिता दिनांक 06 मार्च 2024 से 08 मार्च 2024 तक जिला खेल कार्यालय चंदौली पालिटेकनिक कालेज में आयोजित की जा रही हैं, जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 05-03-2024 को प्रातः 10ः00 बजे से जिला खेल कार्यालय नेहरू स्पोटर्स स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जाना सुनिश्चित हुआ हैं। निम्नलिखित भारवर्ग 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97,किग्रा0 के खिलाड़ी इच्छुक बालक अपनी प्रविष्टि दिनांक 05-03-2024 को प्रातः- 09ः30 बजे तक जिला खेल कार्यालय नेहरू स्पोटर्स स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर में दे सकते हैं।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिको ने किसानों को सिखाई आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीक
गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..